Search

 
 
 

धनबादः प्रिंस खान गिरोह के दिलीप सिंह को रिमांड पर लेगी पुलिस

एसएसपी ने बताया कि मामले से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना को देखते हुए अब दिलीप सिंह को रिमांड पर लेकर उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान गिरोह की गतिविधियों, अन्य सहयोगियों और अपराध से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं.
 
एसएसपी प्रभात कुमार.

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह से जुड़े दिलीप सिंह को सोमवार को गिरफ्तार किया था. पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. यह जानकारी एसएसपी प्रभात कुमार ने मंगलवार को दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठित अपराध में लिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. सभी की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है.


एसएसपी ने बताया कि पिछले रविवार को धनबाद के फायरिंग रेंज में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान प्रिंस खान गिरोह से जुड़ा दिलीप सिंह मौके से भाग निकला था. हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन बरवाअड्डा थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया. उसे जेल भेज दिया गया है.


एसएसपी ने बताया कि मामले से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना को देखते हुए अब दिलीप सिंह को रिमांड पर लेकर उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान गिरोह की गतिविधियों, अन्य सहयोगियों और अपराध से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं.


इस मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी सुदीश ओझा पुलिस की गोली से घायल हो गया था. उसके पैर में दो गोलियां लगी थीं. फिलहाल वह पुलिस निगरानी में इलाजरत है. सुदीश की हालत अभी पूरी तरह से सामान्य नहीं है. स्वस्थ होने के बाद पुलिस उससे भी पूछताछ करेगी. एसएसपी ने यह भी कहा कि जिले में सक्रिय संगठित अपराधी गिरोहों के सदस्यों की सूची पहले से तैयार है. हाल के दिनों में कई की गिरफ्तारी भी हुई है. उन सभी को सूचीबद्ध कर उनके नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने दोहराया कि जिले में संगठित अपराध पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए पुलिस हर स्तर पर सख्त कदम उठा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही