Search

 
 
 

लातेहारः पुलिस का दावा- अपराधियों ने नहीं, गर्मी के कारण हाइवा में लगी थी आग

लातेहार पुलिस ने दावा किया है कि अपराधियों ने नहीं, बल्कि  गर्मी के कारण टायर में आग लग गयी और हाइवा के छह चक्के पूरी तरह जल गये थे.
 

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ के नगड़ा ओवर‍ब्रिज के पास सोमवार की शाम कोयला लदे हाइवा में अचानक आग लग गयी थी. लातेहार पुलिस ने दावा किया है कि अपराधियों ने नहीं, बल्कि  गर्मी के कारण टायर में आग लग गयी और हाइवा के छह चक्के पूरी तरह जल गये थे.


लातेहार पुलिस ने एक्सा पर बताया कि मीडिया में अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर हाइवा को कब्जेप में लेकर तेल छिड़ककर आग लगाने की बात बतायी जा रही है. लेकिन जांच में इस तथ्ये को सही नहीं पाया गया है.


ज्ञात हो कि नगड़ा के गोपाली ढाबा (रेलवे ब्रिज) के पास मगध कोलियरी से कोयला लेकर हाइवा (JH-19E-3276)  बालूमाथ रेलवे कोल साइडिंग जा रहा था. इसी क्रम में हाइवा के चक्कों  में आग लग गयी थी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची बालूमाथ पुलिस ने आग पर काबू पाया गया था.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही