Search

 
 
 

BIT मेसरा में ‘फिनस्ट्रीट’26 का समापन, वित्तीय बाजार व निवेश रणनीतियों पर हुआ मंथन

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के फाइनेंस क्लब ने संस्थान के इनोवेशन काउंसिल के सहयोग से अपने प्रमुख फाइनेंस फेस्ट ‘फिनस्ट्रीट’26 का आयोजन किया.
 

Ranchi : बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के फाइनेंस क्लब ने संस्थान के इनोवेशन काउंसिल के सहयोग से अपने प्रमुख फाइनेंस फेस्ट ‘फिनस्ट्रीट’26 का आयोजन किया. तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं और विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए, जिनका मुख्य विषय वित्तीय बाजार, निवेश रणनीति और विश्लेषणात्मक सोच रहा.

Uploaded Image

कार्यक्रम की शुरुआत “डॉलर’स डबल एज” विषय पर आयोजित उद्घाटन सत्र से हुई. इस अवसर पर फाइनेंस क्लब के फैकल्टी एडवाइजर और एसोसिएट डीन (आरआईई) डॉ. आनंद प्रसाद सिन्हा ने सभा को संबोधित किया.

 

इसके बाद डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव और डीन ऑफ फैकल्टी अफेयर्स प्रो. अशोक शेरॉन ने भी अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम के अंत में एसोसिएट डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स डॉ. गौतम शांडिल्य ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

Uploaded Image

फेस्ट का प्रमुख आकर्षण ‘एनिग्मा’ नामक राष्ट्रीय स्तर की केस स्टडी प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने वास्तविक वित्तीय परिस्थितियों का विश्लेषण करते हुए रणनीतिक समाधान प्रस्तुत किए. इस प्रतियोगिता का उद्घाटन अमलगम स्टील कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के हेड–एचआर एवं आईआर आर. एन. प्रसाद ने संस्थान के आर एंड डी भवन में किया.

 

इसके साथ ही एक फॉरेक्स कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें मुद्रा बाजार और ट्रेडिंग के मूल सिद्धांतों के साथ वैश्विक विदेशी मुद्रा बाजार की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई.

 

फेस्ट के दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. इन्वेस्टर एरिना में प्रतिभागियों को पांच वर्षों के ऐतिहासिक बाजार आंकड़ों के आधार पर एक लाख रुपये का वर्चुअल निवेश पोर्टफोलियो तैयार करने की चुनौती दी गई. बिहाइंड द स्टंप नामक क्रिकेट नीलामी सिमुलेशन प्रतियोगिता में टीमों ने फ्रेंचाइजी मालिक की भूमिका निभाते हुए निर्धारित बजट में अपनी टीम का गठन किया.

 

वहीं बैटल ऑफ बोर्ड्स, जो संस्थान के स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर क्लब के सहयोग से आयोजित शतरंज प्रतियोगिता थी, में प्रतिभागियों ने रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया.

 

कार्यक्रम में कई इंटरैक्टिव गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें स्प्लिट ऑर स्टील और अर्थ-अनर्थ जैसे रोचक गेम शामिल थे. अर्थ-अनर्थ में फाइनेंस विषय पर आधारित बिंगो राउंड और मीम बनाने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई.

 

तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का समापन एक विशेष वक्ता सत्र के साथ हुआ, जिसमें प्रसिद्ध निवेशक और परम कैपिटल के संस्थापक मुकुल अग्रवाल ने विदेशी मुद्रा बाजार और आधुनिक निवेश प्रवृत्तियों पर अपने विचार साझा किए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही