Search

 
 
 

गिरिडीह: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, दर्जनभर लोग घायल

जिले के  बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में मंगलवार की सुबह पुराना जमीन विवाद उस समय हिंसक रूप ले लिया. जब विवादित जमीन पर एक पक्ष मकान के लिए नींव खोद रहा था. शुरुआती बहसबाजी धीरे-धीरे उग्र होने लगी. जिसके बाद दोनों पक्ष की ओर से जमकर लाठियां चली.
 

Giridih: जिले के  बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में मंगलवार की सुबह पुराना जमीन विवाद उस समय हिंसक रूप ले लिया. जब विवादित जमीन पर एक पक्ष मकान के लिए नींव खोद रहा था. शुरुआती बहसबाजी धीरे-धीरे उग्र होने लगी. जिसके बाद दोनों पक्ष की ओर से जमकर लाठियां चली. जिसमें दर्जनभर लोग घायल हो गए. दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के झोपड़ीनुमा घरों को आग लगा दी.

 

इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना पर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन दल बुलाकर आग बुझाई गई. घायलों में एक पक्ष से मंटू साव, मितन साव व पत्नी बबीता देवी (पुत्री गोविंद साव), फूलचंद साव, गुलटन साव व विकास साव शामिल हैं. फूलचंद साव को सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया है. 

 

दूसरे पक्ष से टुनटुन साव, विष्णु साव, अमृत साव सहित 5 लोग घायल हो गए. कुछ घायलों का इलाज बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल चल रहा है. वहीं, गंभीर रूप से घायलों का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया गया कि जमीन विवाद पुराना है. सुबह गुलटन साव व उसके साथी विवादित जमीन पर मकान की नींव खोद रहे थे, तभी लोचन साव काम को रोकने के लिए कहा. जिसके बाद मारपीट की घटना हुई.

 

 

बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने घायलों का अस्पताल जाकर हाल जाना. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के 5 लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं, दूसरे पक्ष के लिए पुलिस टीम गिरिडीह भेजी गई. थाना प्रभारी ने बताया कि जमीन बंटवारे के विवाद के चलते मारपीट व आगजनी हुई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही