Search

 
 
 

सिमडेगाः 8.85 लाख की चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, 5 लाख के जेवरात बरामद

विभूती प्रसाद घर में ताला बंद कर अपने भाई के साथ सपरिवार बिहार के बाढ़ गए हुए थे. 20 जनवरी की सुबह करीब 3 बजे जब वे घर लौटे तो देखा कि मकान का ग्रिल व सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था. अलमीरा में रखे 1,85,000 रुपये नगद एवं करीब 7 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे.
 

Simdega : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने उद्वेदन कर लिया है. इस मामले में अंतर्राज्यीय चोर (अपराधी) झल्लू राय को गिरफ्तार करते हुए उसके पास के करीब 5 लाख रुपये के चोरी के जेवरात बरामद किए गए हैं. चोरी की घटना 18 जनवरी की रात कोलेबिरा निवासी विभूती प्रसाद के घर में हुई थी. चोर 1,85,000 रुपये नकद व करीब 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए थे.


मिली जानकारी के अनुसार, विभूती प्रसाद घर में ताला बंद कर अपने भाई के साथ सपरिवार बिहार के बाढ़ गए हुए थे. 20 जनवरी की सुबह करीब 3 बजे जब वे घर लौटे तो देखा कि मकान का ग्रिल व सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था. अलमीरा में रखे 1,85,000 रुपये नगद एवं करीब 7 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे. 


घटना की जांच के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम में बानो अंचल के पुलिस निरीक्षक, कोलेबिरा थाना प्रभारी व अन्य शामिल थे. जांच के क्रम में 11 फरवरी को बिहार के राघोपुर थाना क्षेत्र निवासी झल्लू राय को चोरी के गहनों के साथ गिरफ्तार किया गया. बरामद जेवरात की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है.


गिरफ्तार झल्लू राय का आपराधिक इतिहास है. उसके खिलाफ बिहार के विभिन्न थानों में चोरी व अन्य आपराधिक मामलों के पांच कांड दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार इस गिरोह में शामिल अन्य अंतर्राज्यीय अपराधियों की तलाश जारी है. 

 



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही