Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा में हेल्थ सब सेंटर व BPHU निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सिमडेगा जिले में संचालित PM-ABHIM योजना और 15वें वित्त आयोग के तहत चल रही स्वास्थ्य योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई.
Advertisement
Advertisement

Simdega : स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सिमडेगा जिले में संचालित PM-ABHIM योजना और 15वें वित्त आयोग के तहत चल रही स्वास्थ्य योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई. बैठक में बताया गया कि PM-ABHIM योजना के अंतर्गत जिले में कुल 38 हेल्थ सब सेंटर स्वीकृत हैं. 

 

इनमें से 36 हेल्थ सब सेंटर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष 2 अंतिम चरण में हैं. इसी योजना के तहत जिले में 5 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्वीकृत हैं.

 

इनमें से 2 का निर्माण पूरा हो गया है और शेष 3 में से 2 पर निर्माण कार्य प्रगति पर है. बांसजोर स्थित एक BPHU में संवेदक द्वारा कार्य में रुचि नहीं लेने के कारण उसके विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

 

15वें वित्त आयोग की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि सभी स्वीकृत हेल्थ सब सेंटर का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इसके अतिरिक्त 2 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 1 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की निविदा शीघ्र प्रकाशित की जाएगी.

 

उप विकास आयुक्त ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, सिविल सर्जन सिमडेगा, भवन निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही