Search

गिरिडीह नगर निगम चुनावः मेयर पद पर 16 व वार्ड पार्षद के 216 प्रत्याशी मैदान में

प्रेसवार्ता में जानकारी देते डीसी रामनिवास यादव.

Giridih : झारखंड में नगर निकाय चुनाव में नाम वापसी की अंतिम तिथि शुक्रवार थी. नाम वापसी के बाद गिरिडीह नगर निगम के सभी 36 वार्डों की स्थिति साफ हो गई है. मेयर पद पर 16 व सभी 36 वार्डों में पार्षद पद पर 216 प्रत्याशी मैदान में हैं. यह जानकारी डीसी रामनिवास यादव ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 1 में 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 3 महिलाएं हैं.


इसी प्रकार वार्ड संख्या 2 में 4,  वार्ड संख्या 3 में 4, वार्ड संख्या 4 में 7 प्रत्याशी मैदान में हैं. वार्ड संख्या 5 में सभी 3 प्रत्याशी महिलाएं हैं. वहीं, वार्ड संख्या 6 में 7, वार्ड 7 में 5, वार्ड संख्या 8 में 6 प्रत्याशी हैं. वार्ड संख्या 9 में सभी 5 प्रत्याशी महिलाएं हैं. डीसी ने कहा कि की संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp