Search

 
 
 

सिमडेगा : चार एकड़ में लगी अफीम की फसल को पुलिस ने किया नष्ट

सिमडेगा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कोलेबिरा थाना क्षेत्र के जितिया टोली (शाहपुर पंचायत) में करीब चार एकड़ जमीन पर लगी अवैध अफीम की फसल को नष्ट किया गया है. प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.
 

Simdega :  सिमडेगा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कोलेबिरा थाना क्षेत्र के जितिया टोली (शाहपुर पंचायत) में करीब चार एकड़ जमीन पर लगी अवैध अफीम की फसल को नष्ट किया गया है. प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब तीन से चार एकड़ जमीन पर अवैध पोस्ते की खेती की गई थी. फसल को छिपाने के उद्देश्य से पूरे क्षेत्र को कंटीले तार से घेरकर सुरक्षित किया गया था, ताकि बाहरी लोगों की नजर न पड़े.

 

ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए इसकी जानकारी पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया.

 

अभियान के दौरान अवैध रूप से उगाई गई अफीम की पूरी फसल को नष्ट कर दिया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित खेती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

 

मौके पर एसडीपीओ बैजू उरांव, थाना प्रभारी हर्ष कुमार शाह, अंचलाधिकारी अनुप कच्छप, बीटीएम पुष्पांजलि कुजूर सहित अन्य प्रशासनिक कर्मी उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही