Search

 
 
 

सिमडेगा में JPSC संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 की तैयारी तेज

जेपीएससी द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर एक बैठक की गई.
 

Simdega : जेपीएससी द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर एक बैठक की गई. प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण एवं परीक्षा के सुचारु संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई.

 

उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र चयन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, सिमडेगा, डीएसपी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक की संयुक्त टीम गठित करने का निर्देश दिया. टीम को जिले के संभावित विद्यालयों एवं कॉलेजों का स्थल निरीक्षण कर विस्तृत जानकारी देने को कहा गया. 


निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों के अनुरूप चारदीवारी की उपलब्धता, पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए पृथक शौचालय, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, बेंच-डेस्क की स्थिति, सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त रोशनी और आवागमन की सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

 

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची अभ्यर्थियों की संभावित संख्या एवं क्षमता के विश्लेषण के साथ तैयार कर शीघ्र ही झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची को प्रेषित की जाए. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया.

 

बैठक में अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, डीएसपी रनवीर सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश केरकेट्टा, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही