Search

 
 
 

मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, किडनी-लिवर ट्रांसप्लांट मरीजों को मिलेगा विशेष आर्थिक पैकेज

झारखंड की सियासत में इन दिनों स्वास्थ्य सेवाएं सिर्फ उपचार का विषय नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस का केंद्र बन गई हैं. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट घोषणा की है कि राज्य में किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट कराने वाले मरीजों को विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान किया जाएगा.
 
  • गंभीर बीमारियों पर सरकार का बड़ा दांव
  • , किडनी-लिवर ट्रांसप्लांट मरीजों को मिलेगा विशेष आर्थिक पैकेज

Ranchi :  झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट घोषणा की है कि राज्य में किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट कराने वाले मरीजों को विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान किया जाएगा. 

 

अंसारी ने कहा कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को आर्थिक कारणों से इलाज से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और सरकार इस दिशा में ठोस नीति तैयार कर रही है. कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई संरचना देने के लिए दिन-रात काम हो रहा है.

 

मंत्री इरफान ने विपक्ष पर स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को जानबूझकर बाधित करने का आरोप लगाया है. उनका इशारा प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना और आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए तैयार की गई नई अवसंरचना योजनाओं की ओर था.

 

इरफान ने कहा कि रिम्स-2 कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि जनता की जरूरत है. राज्य में गंभीर बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है और मौजूदा संसाधन पर्याप्त नहीं हैं.

 

ऐसे में नई सुविधाओं और अत्याधुनिक चिकित्सा ढांचे का निर्माण करने की जरुरत है. उन्होंने यह भी कहा कि यह परियोजनाएं किसी निजी लाभ के लिए नहीं, बल्कि आम लोगों के उपचार और सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं.

 

स्वास्थ्य मंत्री के इन आरोपों ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. मंत्री ने विपक्ष से अपील की कि स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर सकारात्मक सहयोग करें. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही