Search

 
 
 

रामगढ़ : कोयला व्यवसायी के घर पर फायरिंग मामले की जांच करने घटनास्थल पर पहुंचे एसपी

रामगढ़ में कोयला व्यवसायी समेत अन्य स्थानों पर हुई फायरिंग की घटना की जांच के लिए एसपी अजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कोयला व्यवसायी गजानंद प्रसाद के आवास पर जाकर उनसे और उनके परिजनों से मुलाकात की.
 

Ramgarh :  रामगढ़ में कोयला व्यवसायी समेत अन्य स्थानों पर हुई फायरिंग की घटना की जांच के लिए एसपी अजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कोयला व्यवसायी गजानंद प्रसाद के आवास पर जाकर उनसे और उनके परिजनों से मुलाकात की.

 

इस दौरान एसपी ने घटना की विस्तृत जानकारी ली और मौके की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया. साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामले की गहन जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. 

 

अपराधियों ने की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

गौरतलब है कि पतरातू थाना क्षेत्र के सरेया टोला में बीते बुधवार की देर रात कोयला व्यवसायी गजानंद प्रसाद और नीतीश साव के घर के बाहर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ नौ राउंड फायरिंग की थी. इसके बाद मौके से फरार हो गए थे.  

 

टीपीसी ने ली घटना की जिम्मेदारी

इस बीच प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) से जुड़े व्यक्ति ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है. संगठन की ओर से जारी कथित बयान में कुछ लोगों को चेतावनी दी गई है. 

 

हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने अब तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संगठन द्वारा जिम्मेदारी लेने के दावे की जांच की जा रही है और सभी बिंदुओं पर तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है.  

 

फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज

पुलिस ने कहा है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है.

 

साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.  प्रशासन ने क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही