Search

 
 
 

हजारीबाग में हाथियों का कहर, घर में सो रही एक साल की बच्ची समेत 6 लोगों को कुचला

जिले में गुरुवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर तांडव किया. अंगो थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में हाथियों ने घर में सो रहे छह लोगों को कुचलकर मार डाला, जिनमें एक साल का एक बच्चा भी शामिल है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
 

Hazaribagh :  जिले में गुरुवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर तांडव किया. अंगो थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में हाथियों ने घर में सो रहे छह लोगों को कुचलकर मार डाला, जिनमें एक साल का एक बच्चा भी शामिल है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. 

घर का गेट तोड़कर अंदर घुसे हाथी

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच पांच हाथियों का झुंड गांव में घुस आया. हाथियों ने एक घर का गेट उखाड़ दिया और अंदर सो रहे लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.  मृतकों की पहचान सुमन कुमारी (26), धनेश्वर राम (52), सूरज राम (50), सविता देवी (25), अनुराग राम (1) और संजना कुमारी (3) के रूप में हुई है. 

कई दिनों से घूम रहा था हाथियों का झुंड

ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक महीने से हाथियों का झुंड इस क्षेत्र में घूम रहा है. वन विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने की सूचना भी दी गई थी. लेकिन इसके बावजूद इतनी बड़ी घटना घट गई.

 

दोबारा ऐसी घटनाएं ना हों, इसके लिए उठाए जा रहे कदम

पूर्वी वन प्रमंडल के डीएफओ विकास कुमार उज्ज्वल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि विभाग इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है. आगे ऐसी घटनाएं ना हों, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही