Search

 
 
 

जमशेदपुर: पार्षद प्रत्याशी प्रेमी संग फरार

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड संख्या 9 से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे इलाके की राजनीति में हलचल मच गई है. वार्ड 9 से पार्षद पद की प्रत्याशी राखी मार्डी ने अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई हैं.
 

Jamshedpur: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड संख्या 9 से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे इलाके की राजनीति में हलचल मच गई है. वार्ड 9 से पार्षद पद की प्रत्याशी राखी मार्डी ने अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई हैं. घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.


प्रत्याशी के पति राकेश मार्डी ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी पत्नी ने पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया था और चुनाव प्रचार में सक्रिय थीं. इसी दौरान वह प्रेमचंद मार्डी नामक व्यक्ति के साथ कहीं चली गईं. राकेश का आरोप है कि प्रेमचंद ने उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है.


घटना से आहत राकेश मार्डी अपने परिजनों के साथ उपायुक्त (डीसी) कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत सौंपते हुए प्रशासन से न्याय की मांग की. साथ ही संबंधित थाने में प्रेमचंद मार्डी के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

 


परिजनों का कहना है कि चुनाव के ठीक पहले हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है. वहीं, वार्ड 9 के मतदाताओं में भी नाराजगी और निराशा देखी जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस प्रत्याशी को जनता अपना प्रतिनिधि चुनने की तैयारी कर रही थी, उसके अचानक गायब हो जाने से क्षेत्र की छवि प्रभावित हुई है.


फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही