Search

 
 
 

प्रशिक्षु IAS अधिकारियों का शीतकालीन अध्ययन भ्रमण, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

शीतकालीन अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो दलों ने गुरुवार को रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा का भ्रमण किया. इस दौरान हवाई अड्डा प्रशासन की ओर से अधिकारियों को एयरपोर्ट के कार्यप्रणाली की व्यावहारिक और तकनीकी जानकारियां दी गई.
 

 

Ranchi: शीतकालीन अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो दलों ने गुरुवार को रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा का भ्रमण किया. इस दौरान हवाई अड्डा प्रशासन की ओर से अधिकारियों को एयरपोर्ट के कार्यप्रणाली की व्यावहारिक और तकनीकी जानकारियां दी गई.

 

भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को रनवे और टैक्सीवे की संरचना, एयरसाइड संचालन की प्रक्रियाएं तथा सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तार से बताया गया. साथ ही एटीसी टॉवर की कार्यप्रणाली, विमानों के सुरक्षित संचालन में संचार एवं नेविगेशन प्रणालियों की भूमिका तथा आधुनिक तकनीक के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई. इसके अलावा किस प्रकार एयर ट्रैफिक कंट्रोल विभिन्न उड़ानों के आवागमन को नियंत्रित करते हुए समयबद्ध और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करता है. उसकी की भी पूरी जानकारी दी गई. 

 

इसके अतिरिक्त विमान दुर्घटना एवं अग्निशमन सेवा की तत्परता, आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी भी साझा की गई. हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा जांच व्यवस्था, टर्मिनल प्रबंधन और विभिन्न सहायक सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का भी अवलोकन कराया गया.

 

इस अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य भावी प्रशासनिक अधिकारियों को नागरिक उड्डयन क्षेत्र की बुनियादी संरचना, संचालन प्रणाली और सेवा तंत्र से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था, ताकि भविष्य में नीतिगत निर्णयों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में उन्हें व्यावहारिक समझ का लाभ मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही