Search

 
 
 

रांची: मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के फाइनल में मुख्य अतिथि बनने का मुख्यमंत्री को निमंत्रण

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को सीएम आवास में रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के अंतर्गत 16 फरवरी को आयोजित होने वाले फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा.
 

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को सीएम आवास में रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के अंतर्गत 16 फरवरी को आयोजित होने वाले फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा.

 

प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ेगा.

 

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और खेल गतिविधियों को सामाजिक एकजुटता का महत्वपूर्ण माध्यम बताया. मुलाकात के दौरान रांची प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विपिन उपाध्याय, सचिव अभिषेक सिन्हा, सह सचिव चंदन भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह सहित कार्यसमिति सदस्य निर्भय कुमार, संतोष सिन्हा, सौरभ शुक्ला और अमित कुमार उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही