Search

 
 
 

हाड़तोपा: दो दिवसीय 54वां खेलकूद व फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

तिलका जयंती पर हाड़तोपा फुटबॉल मैदान में बाबा तिलका मेमोरियल सोसायटी की ओर से आयोजित 54वां खेलकूद व फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया.
 

Jadugoda: तिलका जयंती पर हाड़तोपा फुटबॉल मैदान में बाबा तिलका मेमोरियल सोसायटी की ओर से आयोजित 54वां खेलकूद व फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया. कार्यक्रम में पारम्परिक नृत्य करती महिलाओं की टोली ने सांस्कृतिक नृत्य की छठा बिखेर सबकों मंत्रमुग्ध कर दिया. आधुनिक भव्य बूढ़ी गाड़ी ने दर्शकों की वाह- वाही लूटी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार ने शिरकत की. 

 

वहीं, एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में दुर्गा एफ.सी  बनाम एस.एस पुलिस (तालाडीह) के बीच मुकाबला हुआ. इस रोमांचक फुटबॉल मैच में दोनों के बीच जबरदस्त भिडंत हुई. लेकिन अंत में चैंपियन दुर्गा एफ.सी की टीम बनी. इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष लखन हेंब्रम ने कहा कि खेलकूद व झारखंडी नृत्य को बढ़ावा देने के लिए सोसायटी वर्षों से ऐसे आयोजन करते आ रही है, आगे भी जारी रहेगा.

 

 

कार्यक्रम में शामिल लोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया अलादी हांसदा समेत बाबा तिलका मेमोरियल सोसायटी हाड़तोपा के अध्यक्ष लखन हेंब्रम,  गाजिया हांसदा, सचिव दुर्गा मार्डी, लालू राम किस्कू, दुर्गा हांसदा, लालू राम किस्कू, बबलू हांसदा, सोमनाथ किस्कू, चैतन्य मार्डी, मोहन मुर्मू,  सोमाय किस्कू, गणेश पात्रों, होपना मुर्मू, हिमाद्रि मुर्मू, सिद्धु किस्कू, विद्या सागर दास,  सालखु मुर्मू, दाखिन मुर्मू, दसमत किस्कू ने अहम योगदान दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही