Search

 
 
 

पलामूः मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, झामुमो ने किया जीत का दावा

झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहा कि झामुमो समर्थित उम्मीदवार को पहाड़ी मोहल्ले से भरपूर समर्थन मिल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मेयर ने अपने कार्यकाल में ऐसा कोई कार्य नहीं किया जिससे जनता को लाभ मिला हो.
 

Medininagar : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी पूनम सिंह के चुनावी कार्यालय का गुरुवार को शहर के हमीदगंज विनय मोड़ उद्घाटन हुआ. झामुमो के पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह व केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सान्नू सिद्दकी ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया.

 

इसके बाद प्रेसवार्ता में झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहा कि झामुमो समर्थित उम्मीदवार को पहाड़ी मोहल्ले से भरपूर समर्थन मिल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मेयर ने अपने कार्यकाल में ऐसा कोई कार्य नहीं किया जिससे जनता को लाभ मिला हो. सिर्फ जनता को भ्रमित किया गया. यदि पूनम सिंह मेयर बनती हैं, तो क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित किया जाएगा.

 

वहीं, मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह ने कहा कि पिछले पचास वर्षों के सामाजिक कार्यों के दौरान उनका क्षेत्र अपराधमुक्त रहा है. पूर्व मेयर पांच वर्षों में विकास का दावा कर रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि व्यवसायी उनके साथ हैं, तो क्या अन्य प्रत्याशी के साथ नहीं हैं. चन्द्रवंशी समाज सहित विभिन्न समाजों के लोगों का उन्हें समर्थन मिल रहा है और जनता बदलाव चाहती है.

 

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने दावा किया कि अगर पूनम सिंह जीत कर आती है तो सबसे पहले पेयजल की समस्या को खत्म किया जाएगा. निगम के नए हिस्से में बड़े पैमाने पर वसूले जा रहे टैक्स को भी रोकने का काम किया जाएगा. उन्होंने जनता से बिस्किट छाप पर वोट कर पूनम सिंह को जिताने की अपील की. मौके पर झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार, सन्नी शुक्ला, देवानंद भारद्वाज, शाहनवाज समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही