Search

 
 
 

फाइलेरिया पर निर्णायक प्रहार का समय, राज्यपाल ने सर्वजन दवा सेवन में भागीदारी की अपील की

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर राज्यवासियों से एकजुट होकर भागीदारी निभाने की अपील की है.
 

Ranchi : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर राज्यवासियों से एकजुट होकर भागीदारी निभाने की अपील की है. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि फाइलेरिया, जिसे आम बोलचाल में हाथी पांव कहा जाता है, एक गंभीर बीमारी है जो दुनिया में विकलांगता के प्रमुख कारणों में शामिल है. 

 

यह रोग मच्छरों के काटने से फैलता है और संक्रमित व्यक्ति के पैर व अन्य अंगों में असामान्य सूजन उत्पन्न कर देता है, जिससे शारीरिक कष्ट के साथ मानसिक पीड़ा भी होती है.

 

राज्यपाल ने कहा कि एक बार बीमारी हो जाने पर इसका पूर्ण उपचार संभव नहीं है, इसलिए बचाव ही सबसे प्रभावी उपाय है. इसी उद्देश्य से राज्य में 10 फरवरी से 14 जिलों में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है.

 

अभियान के तहत प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को अपने समक्ष फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराएंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ष में एक बार इस निवारक दवा का सेवन करना आवश्यक है, भले ही व्यक्ति स्वस्थ प्रतीत होता हो.

 

राज्यपाल ने सभी नागरिकों से परिवार सहित दवा सेवन करने तथा जनप्रतिनिधियों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही