Search

 
 
 

सिमडेगा में नीट परीक्षा की तैयारी, डीसी ने दिए सख्त निर्देश

डीसी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने सभी पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.
 

Simdega : सिमडेगा जिले में नीट यूजी परीक्षा-2026 की तैयारी शुरू हो गई है. परीक्षा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता डीसी कंचन सिंह ने की. डीसी ने इस दौरान परीक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए.

 

डीसी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने सभी पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. नीट परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की अवधि शाम 6 बजे तक रहेगी.

 

जिले में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सिमडेगा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. डीसी ने परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर, जैमर, पर्याप्त सुरक्षा, पेयजल व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पुलिस विभाग को परीक्षा के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने और यातायात प्रबंधन को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए. बैठक में एसपी श्रीकांत एस खोटरे, अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, डीईओ मिथलेश केरकेट्टा, डीएसई दीपक राम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही