Search

 
 
 

सिमडेगा: गिरदा ओपी प्रभारी पर घूस लेने का आरोप, एसपी ने दिए जांच के आदेश

जिले के गिरदा ओपी प्रभारी विद्यासागर चौरसिया पर एक लाख रुपये घूस लेने का आरोप लगा है. ग्रामीणों ने जिले के एसपी से घूसखोरी की शिकायत की है. जिसके बाद एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए एडीपीओ को जांच का आदेश दिए है.
 

Simdega: जिले के गिरदा ओपी प्रभारी विद्यासागर चौरसिया पर एक लाख रुपये घूस लेने का आरोप लगा है. ग्रामीणों ने जिले के एसपी से घूसखोरी की शिकायत की है. जिसके बाद एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए एडीपीओ को जांच का आदेश दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि ओपी प्रभारी के रिश्वतखोरी से लोग आए दिन परेशान रहते हैं. वर्दी का रौब दिखाकर अवैध वसूली करते है.

 

जानकारी के अनुसार, जोशपा टुडू ने प्रशासन से अनुमति लेकर जलावन के लिए आम का एक पेड़ कटवाया था. पेड़ की लकड़ी को ट्रैक्टर पर लोड कर ले जा रहे थे, कि ओपी प्रभारी ने ट्रैक्टर व लकड़ी जब्त कर ली और छोड़ने के बदले एक लाख रुपए लिए. ओपी प्रभारी विद्यासागर चौरसिया की करतूत से ग्रामीणों में रोष है. 

 

पुलिस अधीक्षक ने खाकी वर्दी पर दाग लगने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने कहा कि जांच में आरोप सही पाने जान पर ओपी प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. लोगों का मानना है कि, शिकायत होने के बावजूद मामला सरकारी फाइलों में दब जाता है, और परिणाम वहीं ढाक के तीन पात वाला मामला बनकर रह जाता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही