Search

 
 
 

रांची : कटहल मोड़ के पास कार से 9 लाख कैश बरामद

झारखंड में आगामी 23 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है. इस दौरान भारी मात्रा में नकद रखना नियमों के खिलाफ है.
 
प्रतिकात्मक तस्वीर

Ranchi : झारखंड में आगामी 23 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है. इस दौरान भारी मात्रा में नकद रखना नियमों के खिलाफ है.

 

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राज्य भर के सभी चेक पोस्ट और चौक-चौराहों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है. रात के समय भी वाहन चेकिंग अभियान जारी है. इसी दौरान रांची के कटहल मोड़ के पास पुलिस ने एक वाहन से 9 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं.

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस कटहल मोड़ के पास विशेष वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी एक संदिग्ध वाहन को रोका गया. जांच में वाहन से 9 लाख रुपये कैश बरामद हुए.

 

पुलिस ने नकद राशि जब्त कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यह राशि चुनाव में खर्च करने के लिए रखी गई थी या किसी अन्य उद्देश्य के लिए.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही