Search

 
 
 

BREAKING :  नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह को SC से जमानत, पत्नी को भी राहत

नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह व उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने विनय सिंह को दो मामलों में नियमित जमानत प्रदान की है. वहीं उनकी पत्नी को तीन मामलों में किसी भी प्रकार की दंडनात्मक कार्रवाई से राहत देते हुए “नो कोएर्सिव स्टेप्स” यानी अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है.
 

Ranchi : नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह व उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने विनय सिंह को दो मामलों में नियमित जमानत प्रदान की है. वहीं उनकी पत्नी को तीन मामलों में किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से राहत देते हुए “नो कोएर्सिव स्टेप्स” यानी अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है.

 

जमानत के बाद भी नए केस करने पर कोर्ट ने जताई चिंता

झारखंड सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने पक्ष रखा. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता की रिट याचिका को स्वीकार करते हुए अपीलकर्ताओं के पक्ष में आदेश पारित किया. इस दौरान कोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद आरोपी के खिलाफ दो नए केस दर्ज किए गए हैं.

 

वन भूमि खरीद कर गलत तरीके से कराया म्यूटेशन 

बता दें कि हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में आरोपी कारोबारी विनय कुमार सिंह के खिलाफ हजारीबाग एसीबी कांड संख्या 11/2025 दर्ज की है. आरोप है कि विनय कुमार सिंह ने हजारीबाग में 28 डिसमिल गैर मजरुवा खास जंगल झाड़ की सरकारी जमीन की खरीद की थी .

 

सरकारी अधिकारियों की मिली भगत से उसने इस जमीन का गलत तरीके से म्यूटेशन भी करा लिया था. इसके बाद एसीबी ने मामले में केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है.  

 

मामले में  हजारीबाग एसीबी कांड संख्या 11/2025 दर्ज किया गया है. वहीं विनय सिंह के खिलाफ हजारीबाग में जमीन घोटाला से संबंधित एक और मामला दर्ज किया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही