Search

 
 
 

सिमडेगाः मेडिकल सेंटर पर नियमों की अनदेखी का आरोप, सिविल सर्जन से शिकायत

आदिवासी प्रदेश कांग्रेस के स्टेट को-ऑर्डिनेटर दिलीप तिर्की ने सिविल सर्जन को आवेदन देकर अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर स्वास्थ्य नियमों, श्रम कानूनों व प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का खुला उल्लंघन करने का आरोप लगाया है.
 

Simdega : सिमडेगा के शांति भवन मेडिकल सेंटर (अस्पताल) पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगा है. आदिवासी प्रदेश कांग्रेस के स्टेट को-ऑर्डिनेटर दिलीप तिर्की ने सिविल सर्जन को आवेदन देकर अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर स्वास्थ्य नियमों, श्रम कानूनों व प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का खुला उल्लंघन करने का आरोप लगाया है.

 

दिलीप तिर्की ने कहा कि शांति भवन मेडिकल सेंटर स्वयं को 100 बेड वाला बहुविशेषज्ञ अस्पताल बताता है, लेकिन वास्तविकता में इसका संचालन राज्य सरकार के मानकों के अनुरूप नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि आईपीएचएस मानकों के अनुसार, विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं की गई है. कई विभाग केवल कागजों में दर्शाए गए हैं. इससे यह स्पष्ट है कि मरीजों को भ्रमित कर उपचार के नाम पर लापरवाही बरती जा रही है.

 

उन्होंने कहा कि अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मी व सपोर्ट स्टाफ की संख्या तय मानकों से काफी कम है. जरूरी डायग्नोस्टिक, लैब व इमरजेंसी सुविधाएं भी पूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं हैं. दिलीप तिर्की ने आरोप लगाया कि यह अस्पताल एक मिशनरी ट्रस्ट के अंतर्गत पंजीकृत है, लेकिन वर्तमान में इसका संचालन कॉरपोरेट हितों से जुड़े लोग कर रहे हैं. अस्पताल के कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है.

 

उन्होंने सिविल सर्जन से मांग की कि अस्पताल विस्तृत जांच कर दोषी पाए जाने पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. वहीं, सिविल सर्जन ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही