Search

 
 
 

सिमडेगाः कोलेबिरा में हिंदू सम्मेलन, भैरव सिंह बोले- धर्म बचेगा तभी समाज बचेगा

भैरव सिंह ने कहा कि हिंदू समाज एकजुट नहीं है. समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है. जब तक हम संगठित नहीं होंगे, तब तक समाज कल्याण संभव नहीं है.
 

Simdega : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा हाईस्कूल स्टेडियम परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन सह सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबियों की उपस्थिति रही. मुख्य वक्ता भैरव सिंह, जैन मुनि महाराज, कौशल किशोर सिंह, शिवपति मिश्रा, विनोद पहान अन्य गणमान्य लोग मंचासीन थे. 
भैरव सिंह ने कहा कि हिंदू समाज एकजुट नहीं है. समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है. जब तक हम संगठित नहीं होंगे, तब तक समाज कल्याण संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि हम अपने धर्म और संस्कृति को नहीं जानेंगे तो उसकी रक्षा कैसे करेंगे. यही कारण है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 500 वर्षों तक संघर्ष करना पड़ा. धर्म बचेगा तभी समाज बचेगा. धर्म की रक्षा हमें स्वयं करनी होगी.


जैन मुनि महाराज ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित यह सम्मेलन हिंदू चेतना को जागृत करने का वाला है. हिंदू एक जीवनशैली और विचारधारा है. शिवपति मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम के अंत में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ  किया गया. आयोजन को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति धर्मशाला, दुर्गा पूजा समिति रण बहादुर सिंह चौक, देवी गुड़ी चौक, बजरंग दल, विहिप सहित अन्य संगठनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मौके पर संजीत कुमार, सुमंत कुमार, मनेश्वर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही