Search

 
 
 

सिमडेगा में यूनाइटेड किंगडम के शिक्षा विशेषज्ञ का एकदिवसीय भ्रमण संपन्न

पिरामल फाउंडेशन द्वारा शिक्षा विभाग को दिए जा रहे सहयोग एवं जिले की शिक्षा व्यवस्था को समझने के उद्देश्य से यूनाइटेड किंगडम से आए शिक्षा विशेषज्ञ पॉल लचर का सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र में एकदिवसीय भ्रमण संपन्न हुआ.
 

Simdega : पिरामल फाउंडेशन द्वारा शिक्षा विभाग को दिए जा रहे सहयोग एवं जिले की शिक्षा व्यवस्था को समझने के उद्देश्य से यूनाइटेड किंगडम से आए शिक्षा विशेषज्ञ पॉल लचर का सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र में एकदिवसीय भ्रमण संपन्न हुआ.

 

भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम उन्हें कोलेबिरा प्रखंड के शिवनाथपुर विद्यालय ले जाया गया, जहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. विद्यालय के बाल संसद के विद्यार्थियों ने पुस्तकालय, किचन गार्डन, कक्षा संचालन सहित विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी साझा की.

 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक केदार नाथ द्वारा पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से विद्यालय में किए जा रहे शैक्षणिक नवाचारों एवं प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गई.

 

इसके पश्चात विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, अभिभावकों, शिक्षकों तथा डोमटोली पंचायत के मुखिया अनिता जड़िया एवं कोलेबिरा पंचायत के मुखिया अंजना लकड़ा के द्वारा वर्तमान में शिक्षा क्षेत्र में चल रही पहलों पर अपने विचार साझा किए गए.

 

भ्रमण के दौरान पॉल लचर विद्यालय की बाल संसद व्यवस्था से अत्यंत प्रभावित हुए और उन्होंने यूनाइटेड किंगडम में अपने विद्यालय में भी बाल संसद के गठन की बात कही. उन्होंने विद्यालय, समुदाय,पंचायत एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के बीच प्रभावी समन्वय की सराहना करते हुए इसे एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया.

 

इस अवसर पर बीआरसी बीपीओ (शिक्षा) नीलिमा कुजूर द्वारा सरकार की ओर से दी जा रही शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी साझा की गई, जिसे श्री लचर ने अत्यंत सराहनीय बताया. अंत में उन्होंने शिक्षकों, समुदाय, पंचायत प्रतिनिधियों एवं पिरामल फाउंडेशन की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए जिले से प्रस्थान किया.

 

कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन की टीम, कोलेबिरा एवं डोमटोली पंचायत के मुखिया, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय समुदाय के लोग उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही