Search

 
 
 

बहरागोड़ा : अनियंत्रित बाइक ने ठेले में मारी टक्कर, तीन घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. बांसदा चौक के पास तेज रफ्तार बाइक और  गोलगप्पे के ठेले के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें  तीन लोग गंभीर रूप से घायल  हो गए
 

Bahargora (Himangshu Karan): राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. बांसदा चौक के पास तेज रफ्तार बाइक और  गोलगप्पे के ठेले के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें  तीन लोग गंभीर रूप से घायल  हो गए.मिली जानकारी के अनुसार, बनकटा निवासी वीर सिंह हांसदा अपनी बाइक पर बेनासोली गांव की मालती माण्डी को बैठाकर बेनासूली की ओर जा रहे थे.

 

इसी दौरान बाइक चालक ने संतुलन खो दिया और बाइक सीधे ठेले से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार और ठेला चालक तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई.बहरागोड़ा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 एम्बुलेंस के जरिए तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहरागोड़ा पहुंचाया.

 

जहां निरंजन साऊ (ठेला चालक) प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.जबकि वीर सिंह हांसदा (बाइक चालक) एवं मालती माण्डी दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही