Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर रेल मंडल की घोषणा, हाथियों के लिए बनेगा 7 अंडरपास

चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि रेल मंडल में हाथियों को रेलवे ट्रैक पार करने से रोकने के लिये 7 एलीफेंट कॉरिडोर (अंडरपास) बनाया जाएगा. इसके लिये स्थानों का चयन कर लिया गया है. अंडरपास के अलावा ओवरपास भी बनाया जाएगा. ताकि हाथियों को आवाजाही सुरक्षित हो सके.
Advertisement
Advertisement

Chaibasa: चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि रेल मंडल में हाथियों को रेलवे ट्रैक पार करने से रोकने के लिये 7 एलीफेंट कॉरिडोर (अंडरपास) बनाया जाएगा. इसके लिये स्थानों का चयन कर लिया गया है. अंडरपास के अलावा ओवरपास भी बनाया जाएगा. ताकि हाथियों को आवाजाही सुरक्षित हो सके.

 

ट्रेन टक्कर रोकने के लिए लगेगा ATP

उन्होंने बताया कि, हाथियों के लिए AI आधारित कैमरे का भी प्रस्ताव भेजा गया है. जिसकी जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी. ट्रेनों के टक्कर को रोकने के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल में एटीपी (ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन) का कार्य जारी है. जो साल 2028 तक पूरा हो जाएगा. मंडल के सभी रेल नेटवर्क पर काम चल रहा है. जिससे दुर्घटनाएं शून्य हो जाएंगी.

 

फ्रेट कॉरिडोर पर होगा मालगाड़ियों का परिचालन

डीआरएम ने कहा कि ईस्ट-वेस्ट फ्रेट कॉरिडोर से चक्रधरपुर रेल मंडल को काफी लाभ होगा. इससे मौजूदा रेलवे ट्रैक पर दबाव कम होगा और अधिक मालगाड़ियों को चलाना सुनिश्चित होगा. साथ ही वित्तीय लाभ में भी बढ़ोतरी होगी. फ्रेट कॉरिडोर के लिए 22 हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति की गई है. फ्रेट कॉरिडोर  के लिए दूसरे जगह पर चयन किया जाएगा.


 

 जून तक आदित्यपुर-सलगाझुड़ी तीसरी रेल लाइन पूरा 

फ्रेट कॉरिडोर पर केवल मालगाड़ियां चलेंगी. ओडिशा से होकर चलने वाली मालगाड़ी कॉरिडोर से होकर चलेगी. चक्रधरपुर रेल मंडल के आदित्यपुर से सलगाझुड़ी तक नई तीसरी रेल लाइन का काम जारी है. जो जून तक में पूरा हो जाएगा. वहीं नई चौथी रेललाइन स्वीकृत होगी. जिससे ट्रेनों के परिचालन में तेजी आएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही