Search

 
 
 

चतरा: ACB ने जिला आयुष चिकित्सा अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है.
 

Ranchi : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है. चतरा जिला आयुष मेडिकल ऑफिसर (DAMO) डॉ. राम प्रकाश वर्मा को एसीबी की टीम ने 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. 

 

इस मामले की शिकायतकर्ता टंडवा में तैनात आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रिया कुमारी थीं. डॉ. प्रिया ने एसीबी को दी अपनी शिकायत में बताया था कि डॉ. राम प्रकाश वर्मा उनके किसी आधिकारिक कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के बदले पैसों की मांग कर रहे थे. उन्होंने रिश्वत देने के बजाय इसकी सूचना एसीबी को दी.

 

शिकायत की सत्यता की जांच करने के बाद, एसीबी की टीम ने डॉ. वर्मा को पकड़ने के लिए एक सुनियोजित जाल बिछाया. तय रणनीति के तहत, डॉ. प्रिया कुमारी जैसे ही रिश्वत की पहली किस्त के रूप में बीस हजार रुपये देने डॉ. वर्मा के कार्यालय में पहुंची पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोपी के पास से केमिकल युक्त नोट बरामद किए गए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही