Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रपति के जमशेदपुर दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, 6 IPS व 1500 जवानों के जिम्मे सुरक्षा

राष्ट्रपति की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए 6 आईपीएस अधिकारियों को तैनात किया गया है, जिनके नेतृत्व में लगभग 1500 जवान चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं. राष्ट्रपति की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए 6 आईपीएस अधिकारियों को तैनात किया गया है, जिनके नेतृत्व में लगभग 1500 जवान चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे.


इसके अलावा, NSG स्क्वाड, एसटीएफ टीम व पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी पूरे रूट व कार्यक्रम स्थलों पर तैनात रहेंगे. बुधवार को पुलिस प्रशासन ने जमशेदपुर हवाई अड्डे से कदमा स्थित कार्यक्रम स्थल व टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज तक पूरे रूट पर 'मॉक ड्रिल' कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

शहर में 4 घंटे रहेंगी राष्ट्रपति


अपने इस प्रवास के दौरान राष्ट्रपति कदमा मरीन ड्राइव में नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला रखेंगी और टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज का भी दौरा करेंगी. राष्ट्रपति करीब चार घंटे तक शहर में रहेंगी. सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार को मॉक ड्रिल के दौरान आम ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोक दिया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही