Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड विस. सत्र: रामेश्वर उरांव ने बजट को महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित बताया

Ranchi: झारखंड विधानसभा में बजट 2026-27 पर चर्चा के दौरान विधायक रामेश्वर उरांव ने सरकार के बजट का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि यह बजट गांवों के विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित है. उनके अनुसार झारखंड के विकास के बिना भारत विकसित नहीं बन सकता.

उन्होंने कहा कि अगर राज्य 14 प्रतिशत की विकास दर हासिल करता है तो अगले पांच वर्षों में अर्थव्यवस्था दोगुनी हो सकती है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के यूके और जर्मनी दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे लगभग 70 हजार करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता खुला है. निवेश बढ़ने से रोजगार और आमदनी में वृद्धि होगी.

उन्होंने हैप्पीनेस इंडेक्स पर भी जोर दिया और कहा कि विकास तभी सफल है, जब लोगों की खुशी बढ़े. उन्होंने बताया कि बजट का आकार 1 लाख 58 हजार करोड़ रुपये से अधिक है.

उन्होंने कहा कि राज्य में 40 प्रतिशत खनिज संसाधन होने के बावजूद उनका पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है. पलामू, गढ़वा, सिमडेगा और खूंटी जैसे जिलों के विकास पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने बेरोजगारी और पलायन की समस्या उठाई और अल्प रोजगार को बड़ी चुनौती बताया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही