Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बजट पर सदन में बोले राज सिन्हा – सरकार ने बजट में सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी की

Ranchi: झारखंड विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि सरकार आंकड़ों की बाजीगरी कर रही है. उन्होंने कहा कि इस बार 1 लाख 56 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है,
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि सरकार आंकड़ों की बाजीगरी कर रही है. उन्होंने कहा कि इस बार 1 लाख 56 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है, जो पिछले साल की तुलना में केवल 9.2 प्रतिशत अधिक है, जबकि पहले 13 प्रतिशत की वृद्धि दिखाई गई थी.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुरानी योजनाओं को नए नाम से पेश कर रही है. चुनाव के समय किए गए वादों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि 450 रुपये में गैस सिलेंडर, 3200 रुपये में धान खरीद, 10 लाख रोजगार और 7 किलो चावल 2 किलो दाल देने का वादा कहां गया.

 

राज सिन्हा ने धनबाद की समस्याओं को भी उठाया. उन्होंने कहा कि 900 करोड़ रुपये की जल योजना अब तक पूरी नहीं हुई है. 200 करोड़ रुपये की सड़कों का निर्माण अधूरा है. सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 180 करोड़ रुपये के उपकरण पड़े हैं, लेकिन डॉक्टर और स्टाफ की कमी है.

 

उन्होंने जीएसटी घोटाले और राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. एजी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 1.33 लाख करोड़ रुपये का उपयोगिता प्रमाण पत्र लंबित है. उन्होंने कहा कि केंद्र से हजारों करोड़ रुपये मिलने के बावजूद सरकार योजनाओं का सही उपयोग नहीं कर पा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही