Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RIMS जमीन पर अवैध कब्जा केस: ACB ने भेजा बड़गाईं अंचल के वर्तमान व पूर्व CO सहित 10 को नोटिस

Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) की जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी खरीद-बिक्री के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी ने बड़गाईं अंचल कार्यालय के वर्तमान और तत्कालीन अंचल अधिकारी (सीओ), अंचल कर्मियों, स्थानीय अमीन, राजस्व कर्मचारियों और कथित जमीन दलालों सहित कुल 10 लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है.

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद RIMS जमीन बिक्री मामले की जांच एसीबी को सौंपी गई थी. इसी क्रम में जांच तेज करते हुए यह कार्रवाई की गई है.

क्यों हो रही जांच, पढ़ें इन खबरों को....

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वर्ष 1993 के बाद अधिग्रहित जमीन पर अवैध कब्जा और गलत तरीके से रजिस्ट्री किए जाने के प्रमाण मिले हैं. रिकॉर्ड उपलब्ध होने के बावजूद दाखिल-खारिज और निबंधन की प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही और संभावित मिलीभगत की बात भी जांच में उजागर हुई है.

एसीबी सूत्रों के अनुसार, अब तक मिले दस्तावेजों और दर्ज बयानों के आधार पर संबंधित लोगों की भूमिका चिन्हित की जा रही है. आरोप है कि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से RIMS की अधिग्रहित जमीन का म्यूटेशन और रजिस्ट्री निजी व्यक्तियों के नाम कर दी गई. जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही