Search

 
 
 

झारखंड विस. सत्र : झरिया में अवैध खनन से मौत का मामला सदन में उठा

Ranchi: झरिया विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है. इस घटना को लेकर विधानसभा में आवाज उठाई गई. विधायक रागिनी सिंह ने सदन में अर्जेंट सूचना के माध्यम से सरकार का ध्यान इस मामले की ओर दिलाया. विधायक ने बताया कि 23 तारीख को झरिया क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों के बीच एक मासूम बच्चा सो रहा था.
 

Ranchi: झरिया विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है. इस घटना को लेकर विधानसभा में आवाज उठाई गई. विधायक रागिनी सिंह ने सदन में अर्जेंट सूचना के माध्यम से सरकार का ध्यान इस मामले की ओर दिलाया.

 

विधायक ने बताया कि 23 तारीख को झरिया क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों के बीच एक मासूम बच्चा सो रहा था. इसी दौरान उसे रौंद दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और दिल दहलाने वाली है.

 

रागिनी सिंह ने यह भी कहा कि यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले अक्टूबर महीने में सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग में भी इसी तरह का हादसा हुआ था. अब देव फार्मा के पास दोबारा ऐसी घटना होने से लोगों में डर और गुस्सा है. उन्होंने कहा कि झरिया में अवैध खनन के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं.
सदन के माध्यम से उन्होंने सरकार से पूछा कि इन घटनाओं पर प्रशासन क्या कार्रवाई कर रहा है. उन्होंने अवैध खनन पर रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही