Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: तालाब के जीर्णोद्धार में अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक कार्तिक घोष बिचौलियों के साथ मिलकर तालाब की मिट्टी को 500 रुपए प्रति ट्रैक्टर की दर से निजी स्थानों पर बेच रहा है. साथ ही बारासती से आड़ंग गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर मिट्टी गिरने व सोमवार की रात हुई बारिश से पूरी सड़क दलदल में तब्दील हो गई है.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan


Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड की सांड्रा पंचायत स्थित दिघी तालाब के जीर्णोद्धार कार्य ने ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. मंगलवार को मुखिया प्रतिनिधि गणेश मुंडा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर जमकर नारेबाजी की और अंचल निरीक्षक को डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक न केवल कार्य में लापरवाही बरत रही है, बल्कि नियमों को ताक पर रखकर सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग हो रहा है.


ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक कार्तिक घोष बिचौलियों के साथ मिलकर तालाब की मिट्टी को 500 रुपए प्रति ट्रैक्टर की दर से निजी स्थानों पर बेच रहा है. साथ ही बारासती से आड़ंग गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर मिट्टी गिरने व सोमवार की रात हुई बारिश से पूरी सड़क दलदल में तब्दील हो गई है. लोग बाइक से फिसलकर गिर रहे हैं और एम्बुलेंस तक का आना मुश्किल हो गया है.


संवेदक ने कार्यस्थल पर कोई आधिकारिक सूचना बोर्ड नहीं लगाया है, जिससे योजना की राशि और तालाब की माप की जानकारी नहीं है. संवेदक पर श्मशान घाट को मिट्टी से भरने और पानी निकासी का रास्ता बंद करने का भी आरोप है. पंचायत भवन व उप-स्वास्थ्य केंद्र के पास धूल उड़ने से मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. उधर  ग्रामीणों ने संवेदक को कई बार पानी छिड़काव के लिए कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. वहीं संवेदक कार्तिक घोष ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि तालाब बड़ा होने के कारण मिट्टी रखने की समस्या है. 


वहीं, अंचल निरीक्षक बाबूराम कुमार ने मौके का मुआयना करने के बाद माना कि सड़क किनारे मिट्टी डंप करने से आवागमन बाधित हो रहा है. उन्होंने संवेदक को सख्त निर्देश दिया कि ग्रामीणों की परेशानी का तुरंत समाधान निकाला जाए.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही