Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: अनियंत्रित कार खेत में घुसी, बाल-बाल बचे स्वर्ण व्यवसायी

स्वर्ण व्यवसायी शैलेंद्र राणा अपनी कार से पश्चिम बंगाल के मिदनापुर गए थे. वहां से अपनी दुकान के लिए सोना खरीद कर वापस लौट रहे थे. रास्ते में छोटा सीरसी गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेत में जा घुसी.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan


Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड की गम्हरिया पंचायत के छोटा सीरसी गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर धान के खेत में घुस गई. इस दुर्घटना में कार पर सवार सालझाटिया गांव निवासी स्वर्ण व्यवसायी शैलेंद्र राणा बाल-बाल बच गए. गनीमत रही कि कार में रखे 8 से 9 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण पूरी तरह सुरक्षित हैं.


मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्ण व्यवसायी शैलेंद्र राणा अपनी कार से पश्चिम बंगाल के मिदनापुर गए थे. वहां से अपनी दुकान के लिए सोना खरीद कर वापस लौट रहे थे. रास्ते में छोटा सीरसी गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेत में जा घुसी. दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि कार को काफी नुकसान पहुंचा है. व्यवसायी को गंभीर चोटें नहीं आईं.


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की मौजूदगी में दुर्घटनाग्रस्त कार को खेत से बाहर निकाला गया. व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि वे मिदनापुर से व्यापारिक कार्य निपटा कर लौट रहे थे. तभी यह हादसा हुआ. पुलिस अपने स्तर से जांच में जुट गई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही