Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई में युवती के साथ छेड़छाड़ करने पर दो गुटों में मारपीट

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के नया बाजार मुहल्ला में मंगलवार को हालात तब तनावपूर्ण हो गए, जब एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट की युवती के साथ छेड़खानी की.  जानकारी के अनुसार, युवती बाजार से गुजर रही थी. इसी दौरान युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के नया बाजार मुहल्ला में मंगलवार को हालात तब तनावपूर्ण हो गए, जब एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट की युवती के साथ छेड़खानी की.  जानकारी के अनुसार, युवती बाजार से गुजर रही थी. इसी दौरान युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की.

Uploaded Image

सीसीटीवी में छेड़खानी की वारदात कैद 

 

युवती के साथ बदसलूकी देख वहां मौजूद युवकों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद मामला और बढ़ गया. बताया जा रहा है कि पिटाई की घटना के बाद युवक गद्दी मोहल्ला के कुछ लोगों को अपने साथ लाया और दूसरे गुट के युवकों के घरों पर हमला कर दिया. 

 

दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की ही थी कि एक गुट के लोगों ने थाना पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

 

Uploaded Image

वारदात के बाद एक गुट के लोग थाना पहुंचे

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. उधर घायल युवक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही