Search

 
 
 

चाकूबाजी कांड : एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही रांची पुलिस

राजधानी के लोअर बाजार थाना इलाके में बीती रात हुए चाकूबाजी मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया है, उसका नाम साहिल बताया जा रहा है.
 

Ranchi.  राजधानी के लोअर बाजार थाना इलाके में बीती रात हुए चाकूबाजी मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया है, उसका नाम साहिल बताया जा रहा है. 

 

दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में विवाद, फिर चाकूबाजी

बताया जाता है कि मंगलवार की शाम में ईद की दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ था. हालांकि उस समय स्थानीय लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था. इसके बाद रात ग्यारह बजे के बाद दोनों गुटों में फिर से विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में चाकूबाजी हो गई. 

 

चाकूबाजी की इस घटना में इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं दो लोगों को हल्की चोटें आईं थी. घायल युवकों का नाम मोहम्मद फैबीन,  मोहम्मद रियान और मोहम्मद इरफान है. सभी कर्बला इलाके के रहने वाले हैं. चाकूबाजी का आरोप मोहम्मद अयान और उसके साथियों पर लगा है. 

 

मामले की जांच की जा रही : सिटी डीएसपी 

इस संबंध में सिटी डीएसपी केवी रमन ने बताया कि रात में चाकूबाजी की घटना होने की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. उन्होंने बताया कि घायल युवक खतरे से बाहर है और मामले की जांच की जा रही है.  इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही