Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुरः नीमडीह में ईंट भट्ठे पर युवक की संदिग्ध मौत

Jamshedpur: जमशेदपुर के नीमडीह थाना क्षेत्र के मुरु गांव में ईंट भट्ठे पर बुधवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया. मृतक ईंट भट्ठे की निगरानी का काम करता था. उसका नाम खितिस चंद्र महतो था. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को भट्ठे में ईंट पकाने के लिए आग लगाई गई थी.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: जमशेदपुर के नीमडीह थाना क्षेत्र के मुरु गांव में ईंट भट्ठे पर बुधवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया. मृतक ईंट भट्ठे की निगरानी का काम करता था. उसका नाम खितिस चंद्र महतो था.


जानकारी के अनुसार, मंगलवार को भट्ठे में ईंट पकाने के लिए आग लगाई गई थी. देर शाम भोजन करने के बाद खितिस भट्ठे की देखरेख के लिए घर से निकला था. रात बीत जाने के बावजूद वह वापस घर नहीं लौटा. बुधवार सुबह काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की. तलाशी के दौरान भट्ठे के समीप उसका शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला.


शव मिलने की सूचना मिलते ही नीमडीह थाना की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने बताया कि शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
खितिस की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही