Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुरः मानुषमुड़िया PHC में 'कायाकल्प' मूल्यांकन संपन्न, स्वच्छता पर जोर

बहरागोड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने कहा कि कायाकल्प कार्यक्रम स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता और सेवाओं के सुधार के लिए एक सकारात्मक प्रतिस्पर्धा पैदा करता है.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan


Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में 'कायाकल्प' कार्यक्रम के तहत गुणवत्ता मूल्यांकन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई. जिला स्वास्थ्य समिति, जमशेदपुर से आईं आकलनकर्ता सुमन मंडल न सरिता कुमारी ने केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. टीम ने ओपीडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण केंद्र, लैब व बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली की बारीकी से जांच की.


 टीम ने संक्रमण नियंत्रण के मानकों हैंडवॉश स्टेशन, सैनिटाइजेशन व कचरा पृथक्करण की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया. साथ ही, दवा स्टॉक और टीकाकरण रजिस्टरों के रखरखाव का भी अवलोकन किया गया. बहरागोड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने कहा कि कायाकल्प कार्यक्रम स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता और सेवाओं के सुधार के लिए एक सकारात्मक प्रतिस्पर्धा पैदा करता है. उन्होंने विश्वास दिलाया कि मूल्यांकन के दौरान मिले सुझावों को प्राथमिकता से लागू किया जाएगा ताकि क्षेत्र की जनता को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें. इस अवसर पर एएनएम रीता महतो, अनीता महतो, चिन्मय नायक, प्रशांत मंडल, मीरा मंडल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही