Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जादूगोड़ाः चेतना केंद्र ने लगाया जंगल मेला, ग्रामीणों को दी गई जड़ी-बूटियों की जानकारी

ग्राम प्रधान उदय नाथ मुर्मू ने कहा कि जंगलों में सभी बीमारियों की दवा (जड़ी-बूटी) मिलती है. उन्होंने इन जड़ी-बूटियों से बीमारियों के होने वाले इलाज व पते की पहचान कराई.
Advertisement
Advertisement

Jadugora : पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिकदी (पोटका) की ओर से सुदूर जंगल क्षेत्र बूटगोंडा में शनिवार को जंगल मेला का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. संस्था की ओर से उन्हें जंगलों में मिलने वाली जड़ी-बूटियों के लाभ के बारे में जानकारी दी गई.


ग्राम प्रधान उदय नाथ मुर्मू ने कहा कि जंगलों में सभी बीमारियों की दवा (जड़ी-बूटी) मिलती है. उन्होंने इन जड़ी-बूटियों से बीमारियों के होने वाले इलाज व पते की पहचान कराई. ताकि छोटे- मोटे इलाज वे खुद कर सकें. पर्यावरण चेतना केंद्र के निदेशक सिदेश्वर सरदार ने कहा कि  जंगल है तो जड़ी-बूटी है. मौके पर विभीषण सरदार, उदय नाथ मुर्मू, गोपाल किस्कू, लखींद्र सरदार, सुरेश सरदार, अर्जुन सरदार, आनंदो सरदार, घासी राम सरदार, खेला राम मुर्मू, अनिल मुंडा, घना मार्डी सहित अन्य मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही