Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड विस : सरयू राय के सवाल पर मंत्री का जवाब- छह योजनाओं को पहले ही मिल चुकी है प्रशासनिक स्वीकृति

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के छठे दिन विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम से जुड़ी छह योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति में कथित देरी को लेकर उठाए. उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग के सचिव को इन योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया था.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड विधानसभा बजट सत्र के छठे दिन विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम से जुड़ी छह योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति में कथित देरी को लेकर उठाए. उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग के सचिव को इन योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया था. 

 

पूछा कि 17 फरवरी को जिला योजना चयन समिति की बैठक में चयनित इन योजनाओं को मुख्य अभियंता, तकनीकी कोषांग द्वारा तकनीकी स्वीकृति मिली है या नहीं. यह भी सवाल उठाया कि जब इन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए मानगो नगर निगम के पास नागरिक सुविधा मद में पर्याप्त राशि उपलब्ध है और राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ना है, तो फिर प्रशासनिक स्वीकृति में देरी क्यों हो रही है. 

 

इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जवाब दिया कि योजनाओं की स्वीकृति पूर्व में ही दे दी गई है और विभाग द्वारा इस संबंध में औपचारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही