Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डॉ इरफान अंसारी मणिपाल मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर आगमन के अवसर पर मणिपाल मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर आगमन के अवसर पर मणिपाल मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया गया है. यह निमंत्रण मेडिकल कॉलेज के डीन और पूरी टीम की ओर से दिया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया है.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने इसे राज्य के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि झारखंड में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रगति हो रही है. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा, आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है.

 

डॉ. अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य मेडिकल शिक्षा को और अधिक सशक्त और उन्नत बनाना है, ताकि राज्य के युवाओं को उत्कृष्ट अवसर मिल सकें. उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति का यह दौरा मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करेगा.

 

उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि भविष्य में झारखंड स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान बना सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही