Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः जनविरोधी है झारखंड का बजट- राजीव जायसवाल

भाजपा के युवा नेता राजीव जायसवाल ने कहा कि झारखंड सरकार का बजट जनविरोधी, दिशाहीन व खोखले वादों से भरा हुआ है. इसमें न तो युवाओं के लिए रोजगार की ठोस व्यवस्था है और न ही किसानों, गरीबों व मध्यम वर्ग की समस्याओं के समाधान की कोई स्पष्ट योजना दिखाई देती है.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ जिले के सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा के युवा नेता राजीव जायसवाल ने झारखंड सरकार के बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. कहा कि यह बजट जनविरोधी, दिशाहीन व खोखले वादों से भरा हुआ है. इसमें न तो युवाओं के लिए रोजगार की ठोस व्यवस्था है और न ही किसानों, गरीबों व मध्यम वर्ग की समस्याओं के समाधान की कोई स्पष्ट योजना दिखाई देती है.

 

उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था की गिरती स्थिति और पलायन जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार पूरी तरह मौन है. बजट में उद्योगों की स्थापना, स्थानीय युवाओं को रोजगार व निवेश बढ़ाने के लिए कोई ठोस रोडमैप प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे प्रदेश के लाखों युवाओं में निराशा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही