Search

 
 
 

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव पहुंचे सुदेश महतो, पोते वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो आज पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा (पूर्वी सिंहभूम) पहुंचे. वहां उन्होंने चंपाई सोरेन से मुलाकात की और उनके पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की.
 

Ranchi :  आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो आज पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा (पूर्वी सिंहभूम) पहुंचे. वहां उन्होंने चंपाई सोरेन से मुलाकात की और उनके पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की.

 

इस दौरान महतो ने स्व. वीर सोरेन के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के अन्य सदस्यों से भी भेंट कर ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने की अपील की.

 

सुदेश महतो ने कहा कि यह अपूरणीय क्षति है, जिससे न केवल परिवार बल्कि पूरा प्रदेश मर्माहत है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, आजसू के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही