Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड : होली से पहले ही गर्मी दिखाने लगा तेवर, पारा 34°C के पार पहुंचा

झारखंड में फरवरी खत्म होने और होली से पहले ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और दिन में धूप अब ज्यादा तीखी महसूस हो रही है. कई जिलों में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड में फरवरी खत्म होने और होली से पहले ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और दिन में धूप अब ज्यादा तीखी महसूस हो रही है. कई जिलों में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. अगले पांच दिनों तक पूरे राज्य में शुष्क मौसम बना रहेगा. सुबह हल्की धुंध या कुहासा रह सकता है. लेकिन दिन चढ़ते ही आसमान साफ हो जाएगा या आंशिक बादल छाए रहेंगे.

 

अगले दो दिनों में 2-3 °C  बढ़ेगा तापमान

आईएमडी की मानें तो अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव के संकेत नहीं हैं. मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है.

 

मौसम विभाग की मानें तो झारखंड में गर्मी अब धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रही है. आने वाले दिनों में पारा और चढ़ने के आसार हैं.

 

सरायकेला और चाईबासा सबसे गर्म

सबसे ज्यादा गर्म सरायकेला और चाईबासा रहा, यहां अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बोकारो और धनबाद में भी पारा 33 डिग्री के आसपास रहा. डाल्टनगंज में तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. खूंटी में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे कम रहा. लातेहार में अधिकतम पारा 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

 

लोहरदगा में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. पाकुड़ में अधिकतम पारा 31.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

जानें विभिन्न जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

जिला अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
रांची 28.9 12.4
जमशेदपुर 33.5 15.3
डाल्टनगंज 33.8 12.8
बोकारो 33.2 12.5
चाईबासा 34.4 15.0
खूंटी 30.0 10.4
लोहरदगा 29.0 10.8
लातेहार 24.6 16.0
सरायकेला 34.4 13.5
पाकुड़ 31.1 13.8


https://lagatar.in/jharkhand-heat-wave-intensifies-before-holi-mercury-crosses-34-degrees-celsius


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही