Search

झारखंडः शहर में किनकी सरकार! फैसला कुछ ही घंटों में, जानिए पहले गिनती किसकी!

बताया गया है मतगणना के दौरान सबसे पहले वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों को मिले वोटों की गिनती की जायेगी. इसके बाद मेयर के प्रत्याशियों को मिले मतों की गिनती होगी. और अंत में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले वोटों की गिनती होगी.
 
Ranchi : झारखंड के 48 नगर निकायों में हुए चुनाव का मतगणना आज (शुक्रवार) की सुबह आठ बजे से शुरु होगी. इसके कुछ ही घटों बाद यह साफ हो जायेगा कि झारखंड के शहरी इलाकों में सरकार किनकी है. मतगणना शुरु होने के एक घंटे बाद रूझान आने शुरु हो जायेंगे.

उल्लेखनीय है कि इस बार का नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं लड़ा गया था. लेकिन चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का अलग-अलग राजनीतिक दलों का खुला समर्थन हासिल था. राजनीतिक दलों के नेता कार्यकर्ता ने चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया. मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर दलों के कार्यकर्ता मौजूद थे.

जानकारी के मुताबिक पूरे राज्य में एक साथ 1309 टेबलों पर मतगणना शुरु होगी. इन टेबलों पर 8608 मतपेटियों को खोला जायेगा. निर्वाचन आयोग के मुताबिक शुक्रवार को ही मतगणना का कार्य पूरा कर लिया जायेगा. इसके साथ ही सभी 48 नगर निकायों किनकी जीत होगी, यह तय हो जायेगा. 

बताया गया है मतगणना के दौरान सबसे पहले वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों को मिले वोटों की गिनती की जायेगी. इसके बाद मेयर के प्रत्याशियों को मिले मतों की गिनती होगी. और अंत में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले वोटों की गिनती होगी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही