Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रपति ने जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक केंद्र की रखी आधारशिला

द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में मरीन ड्राइव (कदमा), जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में मरीन ड्राइव (कदमा), जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक पुरोहितों द्वारा भूमि पूजन कराया गया और राष्ट्रपति ने शिलापट्ट का अनावरण कर केंद्र की आधारशिला रखी.

 Uploaded Image

लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह केंद्र ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. केंद्र का संचालन श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा.

Uploaded Image

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जय जगन्नाथ का उद्घोष करते हुए कहा कि कुछ संस्थाएं केवल भवन नहीं होतीं, बल्कि वे मानव जीवन को तराशने का कार्य करती हैं.

 

उन्होंने कहा कि यह केंद्र सामाजिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समन्वय का एक भव्य और जीवंत प्रतीक बनेगा. मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट की सोच और उद्देश्य की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह केंद्र एक अभूतपूर्व पहचान बनाएगा.

 

इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, हेमंत सोरेन तथा धर्मेंद्र प्रधान की विशेष उपस्थिति रही. कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरन महतो, विधायक सरयू राय और विधायक पूर्णिमा साहू टी. वी. नरेंद्रन (सीईओ एवं एमडी, टाटा स्टील), मैनेजिंग ट्रस्टी एस. के. बेहरा, ट्रस्टी मनोरंजन दास एवं श्रीधर प्रधान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही