Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमित शाह ने बिहार में कहा, घुसपैठियों को हटाना सिर्फ चुनावी वादा नहीं, यह राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल

अमित शाह ने जोर देकर कहा कि सीमा से 10 किलोमीटर के भीतर सभी अवैध अतिक्रमण हटायेंगे.घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकालेंगे
Advertisement
Advertisement

Patna : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों घुसपैठ को लेकर काफी अलर्ट हैं. वे लगातार अपनी सभाओं में घुसपैठ का मुद्दा उठा रहे है. असम हो, बंगाल हो या बिहार, हर जगह बांग्लादेशी घुसपैठिये और रोहिंग्या का मुद्दा हाईलाईट कर रहे हैं.


इसी बीच आज गुरुवार को  अमित शाह बिहार के नेपाल सीमा से सटे लेटी पहुंचे, यहां उन्होंने सशस्त्र सीमा बल की 52वीं बटालियन के बॉर्डर आउट पोस्ट (BOP) भवन का उद्घाटन किया.


जान लें कि अमित शाह बुधवार शाम 5 बजे बिहार के किशनगंज पहुंचे. एयरपोर्ट पर उनका स्वागत डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया. उनका यह दौरा तीन दिनों का है.


गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा को राष्ट्रीय प्राथमिकता करार देते हुए कहा कि घुसपैठियों को हटाना सिर्फ चुनावी वादा नहीं, यह नरेंद्र मोदी सरकार का दृढ़ संकल्प है. कहा कि सीमांचल क्षेत्र से घुसपैठियों को चिन्हित कर देश से बाहर भेजने का अभियान जल्द शुरू किया जायेगा.


गृह मंत्री ने कहा कि घुसपैठ सिर्फ मतदाता सूची का मुद्दा नहीं है, यह राष्ट्रीय सुरक्षा, रोजगार और संसाधनों से जुड़ा हुआ बड़ा सवाल है. उन्होंने जोर देकर कहा कि सीमा से 10 किलोमीटर के भीतर सभी अवैध अतिक्रमण हटायेंगे.घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकालेंगे.

 

उन्होंने कहा कि जनसंख्या में अस्वाभाविक बदलाव किसी भी देश की संस्कृति, इतिहास और भूगोल के लिए खतरा है. इस क्रम में गृह मंत्री कहा कि जिस देश की सीमाएं फेंसिंग से सुरक्षित हैं, वहां निगरानी अपेक्षाकृत आसान होती है. उन्होंने खुली सीमा की सुरक्षा को और चुनौतीपूर्ण करार दिया.

 


उन्होंने भारत-नेपाल की साथ खुली सीमा को लेकर कहा कि इस मामले में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, मजबूत सूचना तंत्र सहित स्थानीय लोगों से बेहतर संवाद किया जाना जरूरी है.
 

 

अमित शाह एसएसबी अधिकारियों से कहा कि वे सीमा सुरक्षा, अवैध तस्करी और नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करें.  

 

गृह मंत्री ने कहा कि  केंद्र सरकार ने 2014 के बाद  केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए सुविधाओं के विस्तार की संवेदनशील कार्य योजना बनाई है. इस अवसर पर गृह मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्रवादी विचारों को याद किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही