Patna: राज्य सभा की 37 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं. जिसमें 5 सीटें बिहार की भी हैं. इन 5 सीटों में से 3 सीट एनडीए के और 2 सीट महागठबंधन के है. 5 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल पूरा होने वाले है. इसे लेकर अब चुनाव होना है. इस चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी ने बयान जारी किया है.
जीतनराम मांझी ने एनडीए के शीर्ष नेतृत्व को पूराने वादे की याद दिलाते हुए कहा कि नेतृत्व के अंतिम निर्णय का इंतजार करेंगे. उन्होंने कहा कि एनडीए के घटक के रूप में उनसे कहा गया था कि दो लोकसभा और एक राज्यसभा की सीट उन्हें दी जाएगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि, नेतृत्व अपने कहे से पीछे हटेगा. साथ ही यह भी कहा कि, हमने कभी मांग नहीं किया और अभी भी कोई मांग नहीं है. लेकिन, उनके वायदे पर अंतिम समय तक प्रतीक्षा करेंगे.
बता दें, बिहार में राज्यसभा की 5 सीटें खाली हो रही हैं। इनमें जदयू के केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, राज्यभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, राजद के प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्रधारी सिंह का कार्यकाल पूरा हो रहा है.
राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार में एनडीए के पास वर्तमान में 202 विधायक हैं. एनडीए को सभी 5 सीटें जीतने के लिए 205 विधायक चाहिए. एक सीट के लिए 41 वोट जरूरी हैं. ये सीट महागठबंधन के खाते में जा सकती है. क्योंकि महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं. यदि AIMIM के 5 विधायक और BSP के 1 विधायक महागठबंधन के साथ चले जाते हैं तो विपक्ष भी एक सीट निकाल सकता है.
राजनीतिक हलको में चर्चा है कि एनडीए में बीजेपी 2 सीट, जेडीयू 2 सीट और 1 सीट सहयोगी दल को देने के फार्मूले पर चर्चा हो रही है. सहयोगी में किसे राज्यसभा भेजा जाए, इसपर मंथन चल रहा है. उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा के चुनाव में सबसे आगे है. वहीं LJP-R और HAM भी दावेदार है.
https://lagatar.in/jharkhand-assembly-budget-session-minister-sudibya-said-government-will-consider-providing-books-uniforms-and-bicycles-to-private-school-student
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Leave a Comment