Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: गोलीबारी कांड के बाद IG व DIG का पहरा, वोटिंग के दौरान हुई थी हिंसा

झारखंड में बीते सोमवार को निकाय चुनाव के लिए मतदान सम्पन्न हुए. इस मतदान दौरान हुए हिंसा को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपनाते हुए एक्शन मोड में आ गया है. मालूम हो कि, गिरिडीह जिले के वार्ड नंबर 18 में वोटिंग के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद बात बहस से बढ़कर हिंसा तक पहुंच गई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड में बीते सोमवार को निकाय चुनाव के लिए मतदान सम्पन्न हुए. इस मतदान दौरान हुए हिंसा को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपनाते हुए एक्शन मोड में आ गया है. मालूम हो कि, गिरिडीह जिले के वार्ड नंबर 18 में वोटिंग के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद बात बहस से बढ़कर हिंसा तक पहुंच गई. दोनों पक्षों ने आचार संहिता को ठेंगा दिखाते हुए गोलीबारी की.

Uploaded Image
इस हिंसा में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.  इधर इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आवागमन को प्रभावित कर दिया है. वहीं गोलीबारी की सूचना पर स्थिति का जायजा लेने सोमवार देर शाम आईजी सुनील भास्कर और डीआईजी अंजनी कुमार गिरिडीह पहुंचे. 

 


आला पुलिस अधिकारियों ने यहां बैठक की. इस दौरान आईजी सुनील भास्कर ने बताया कि पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को रवाना किया गया. कोई दोबारा अप्रिय घटना ना हो, उस पर नजर रखी जा रही है. स्थिति को पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह नियंत्रण में कर लिया है. उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति की मौत की खबर अपवाह है. इसके साथ ही उन्होंने किसी भी प्रकार के अफवाह से बचने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही